//विनोद केवट की रहस्यमय मौत पर उठा विवाद ग्राम सोन का है मामला // मिथलेश वर्मा **बलौदाबाजार:** ग्राम सोन निवासी कार्तिक राम ने अपने पुत्र विनोद केवट की रहस्यमय मौत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्तिक राम ने एक आवेदन पत्र में बताया कि 8 जून 2024 को घटित घटना के संबंध में उनके पुत्र विनोद केवट की मौत कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। कार्तिक राम के अनुसार, 9 मई 2024 को विनोद अपने मित्र प्रकाश निषाद के साथ अलग-अलग वाहनों में ग्राम टेमरी से अपने गृह ग्राम सोन की ओर जा रहा था। प्रकाश सीधे अपने गाँव नवापारा चला गया, जबकि विनोद अहिल्या मार्ग (लवन) से होते हुए सोन जा रहा था। शाम 7:30 बजे के करीब ग्राम अहिलदा के सतनाम चौक शांतिपारा वार्ड नंबर 01 के पास विनोद की मोटरसाइकिल एक व्यक्ति (शिक्षक, प्राइमरी स्कूल ) से टकरा गई। कार्तिक राम का आरोप है कि टकराव के बाद कुछ और अन्य लोग वहां पर आए और विवाद करने लगे लोगों ने विनोद को लाठी-डंडों और मुक्कों से मारा, यह मार इतनी ज्यादा और घातक थी जिससे वह बेहोश हो गया। और उसे गंभीर चोट लगी वे लोग विनोद का मोबाइल छीनकर उसका लॉक खुलवाया और उसे अपने निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लवन ले गए। वहां से उन्होंने प्रकाश निषाद को झूठी सूचना दी कि विनोद का एक्सीडेंट हुआ है। प्रकाश निषाद ने विनोद को बलौदाबाजार के चंदादेवी तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ सिर के सिटी स्कैन से पता चला कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के दौरान 11 मई 2024 को विनोद की मृत्यु हो गई। कार्तिक राम का दावा है कि अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और अगले दिन पोस्टमार्टम कराया गया। 12 मई को विनोद का अंतिम संस्कार ग्राम सोन में किया गया। 20 मई को विनोद के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने लवन थाना प्रभारी को आवेदन देकर भगत राम और जगत राम कोसले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, लेकिन थाना प्रभारी ने इसे महज दुर्घटना मानते हुए एफआईआर दर्ज नहीं की। विनोद के तीन छोटे पुत्र हैं, जिनमें सबसे छोटा मात्र तीन वर्ष का है। डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का भी देहांत हो चुका है। अब ये बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। ग्रामीणों और विनोद के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। खबर अभी बाकी है आगे सम्बंधित अधिकारियों से बयान लेकर खबर पुनः प्रकाशित किया जाएगा।

//विनोद केवट की रहस्यमय मौत पर उठा विवाद ग्राम सोन का है मामला //

मिथलेश वर्मा

**बलौदाबाजार:**

ग्राम सोन निवासी कार्तिक राम ने अपने पुत्र विनोद केवट की रहस्यमय मौत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्तिक राम ने एक आवेदन पत्र में बताया कि 8 जून 2024 को घटित घटना के संबंध में उनके पुत्र विनोद केवट की मौत कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।

कार्तिक राम के अनुसार, 9 मई 2024 को विनोद अपने मित्र प्रकाश निषाद के साथ अलग-अलग वाहनों में ग्राम टेमरी से अपने गृह ग्राम सोन की ओर जा रहा था। प्रकाश सीधे अपने गाँव नवापारा चला गया, जबकि विनोद अहिल्या मार्ग (लवन) से होते हुए सोन जा रहा था। शाम 7:30 बजे के करीब ग्राम अहिलदा के सतनाम चौक शांतिपारा वार्ड नंबर 01 के पास विनोद की मोटरसाइकिल एक व्यक्ति (शिक्षक, प्राइमरी स्कूल ) से टकरा गई।

कार्तिक राम का आरोप है कि टकराव के बाद कुछ और अन्य लोग वहां पर आए और विवाद करने लगे
लोगों ने विनोद को लाठी-डंडों और मुक्कों से मारा, यह मार इतनी ज्यादा और घातक थी जिससे वह बेहोश हो गया। और उसे गंभीर चोट लगी वे लोग विनोद का मोबाइल छीनकर उसका लॉक खुलवाया और उसे अपने निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लवन ले गए। वहां से उन्होंने प्रकाश निषाद को झूठी सूचना दी कि विनोद का एक्सीडेंट हुआ है।

प्रकाश निषाद ने विनोद को बलौदाबाजार के चंदादेवी तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ सिर के सिटी स्कैन से पता चला कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के दौरान 11 मई 2024 को विनोद की मृत्यु हो गई।

कार्तिक राम का दावा है कि अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और अगले दिन पोस्टमार्टम कराया गया। 12 मई को विनोद का अंतिम संस्कार ग्राम सोन में किया गया। 20 मई को विनोद के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने लवन थाना प्रभारी को आवेदन देकर भगत राम और जगत राम कोसले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, लेकिन थाना प्रभारी ने इसे महज दुर्घटना मानते हुए एफआईआर दर्ज नहीं की।

विनोद के तीन छोटे पुत्र हैं, जिनमें सबसे छोटा मात्र तीन वर्ष का है। डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का भी देहांत हो चुका है। अब ये बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। ग्रामीणों और विनोद के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
खबर अभी बाकी है आगे सम्बंधित अधिकारियों से बयान लेकर खबर पुनः प्रकाशित किया जाएगा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed