***जीवन दीप समिति की बैठक हुई संपन्न ***

मिथलेश वर्मा

भाटापारा

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जीवनदीप समिति की बैठक विधायक इंद्र साव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनेक स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि व भौतिक संसाधनों की उपलब्धता व सुधार आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पारस पटेल द्वारा अस्पताल के लक्ष्य के लिए उम्मीद जताते हुए जानकारी प्रस्तुत की विधायक इन्द्र साव ने समीक्षा करते हुए कहा कि सिमगा नेशनल हाईवे पर स्थित है और यहां आये दिन सड़क दुघर्टनाऐं होती रहती है जिसमें गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को ठीक ढंग से इलाज नहीं मिलता उन्हें तुरंत रायपुर रिफर किया जाता है जिसे सुधारने की आवश्यकता है जिसके लिए यहां ट्रामा सेंटर एवं चिकित्सकों की जरूरत है डॉक्टर पारस पटेल ने आय व्यय का ब्यौरा दिया विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए विधायक इंद्र साव ने एसी,वाटर कूलर एवं जीवनदीप समिति की कर्मचारियों का मासिक मानदेय बढ़ाने की अनुशंसा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए विधायक साव अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के संबंध में जानकारी ली तथा मरीजों से भी मुलाकात की वहीं सिमगा के सोनकर मोहल्ले की महिला के नवजात शिशु को देख साव ने खुशी जताते हुए बच्चे के परिवार वालों को बधाई दी विधायक साव ने चिकित्सकों की कमी के लिए चिंता जाहिर करते हुए अति शीघ्र मेडिसिन चिकित्सक, आर्थो चिकित्सक,स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हेतु प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा करने की बात कही आज की बैठक में विधायक साव के साथ विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हिरेन्द्र कोसले,पार्षद दशरथ चंद्राकर, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, पार्षद शिरीज जांगड़े, नानू सोनी, डॉक्टर साहिल,बी पी एम हेतराम कुर्रे,सोनल केसरवानी, सुनील तिवारी, प्रकाश यदु, युधिष्ठिर दीवान,परस देवांगन आदि उपस्थित थे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।