मिथलेश वर्मा

बलौदा बाजार

जनकल्याणकारी योजनाओं की राह देखते-देखते आर्थिक तंगी में कट रही है जेठूराम टंडन की जिंदगी। आठ माह से पेंशन योजना का लाभ भी नहीं मिला है जेठूराम टंडन को।

केंद्र और राज्य सरकार गरीब लोगों के लिए अनगिनत योजनाएं चला रही हैं ताकि ग्रामीणों के जीवन को सुधारा जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन, हमारे सिस्टम की खामियों के कारण ये योजनाएं धरातल पर नहीं पहुंच रही हैं। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक कैसे पहुंचाया जाए, यह एक बड़ी चुनौती है जिससे गरीब और दीन-दुखियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कर उनके जीवन को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन, नीचे से ऊपर तक भ्रष्ट और निष्क्रिय अधिकारी कर्मचारियों की नाकामियों के कारण आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

बलौदा बाजार जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम भवानीपुर के आश्रित ग्राम जुनवानी में जेठूराम टंडन की स्थिति इसका ताजा उदाहरण है। जेठूराम अपने आठ सदस्यीय परिवार के साथ टूटी-फूटी मकान में रहने को मजबूर हैं। उनके घर की माली हालत देखकर ही समझा जा सकता है कि वे कितनी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने जब उनके घर का दौरा किया, तो देखा कि घर में चावल के अलावा कोई महंगी वस्तु नहीं थी। केवल कपड़े, बर्तन और अनाज ही रखा हुआ था।

जेठूराम बताते हैं कि उन्हें पेंशन के अलावा किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है और पेंशन भी पिछले आठ महीनों से नहीं मिल रही है। इस कारण उनके परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। 72 वर्षीय जेठूराम बताते हैं कि उनके घर में आय का कोई साधन नहीं है। कई दिनों तक उन्हें भूखा ही सोना पड़ता है क्योंकि गांव में राशन की दुकान नहीं है और राशन लेने के लिए उन्हें चार किलोमीटर दूर भवानीपुर जाना पड़ता है।

जेठूराम के परिवार में कुल 8 सदस्य हैं। उनका बड़ा बेटा 19 साल का है, जो रायपुर में काम करता है और कभी-कभार ही पैसे भेजता है। बाकी घर का खर्च जैसे-तैसे गरीबी में ही गुजर रहा है। जेठूराम बताते हैं कि वर्षों से वे इसी घर में निवास कर रहे हैं और आज तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिला है। उनकी जमीन भी नहीं है, जिससे उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाती।

जेठूराम के छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रायपुर में काम करता है और दूसरे नंबर की बेटी 16 वर्ष की है, बाकी सभी बच्चे अभी कम उम्र के हैं। दो बच्चों का आधार कार्ड न होने के कारण उन्हें 14 किलो चावल भी नहीं मिल पाता है।

जेठूराम का घर ताल पत्री और खादर का है, जो वर्षों से नहीं बदला गया है। आर्थिक तंगी के कारण वे इस घर में रहने को मजबूर हैं। उम्र बढ़ने के साथ उनकी मेहनत करने की क्षमता भी घट गई है और इस कारण उन्हें अब ज्यादा काम पर भी नहीं बुलाया जाता। गांव में एक बीघा जमीन भी नहीं है, जिससे कोई मदद नहीं मिल पाती।

शासन-प्रशासन से मदद की आस लगाए बैठे जेठूराम की जिंदगी आर्थिक तंगी में ही गुजर रही है। अगर सरकार की योजनाएं सही समय पर उन तक पहुंचें, तो वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए स्कूल भेज सकते हैं और एक बेहतर जीवन जी सकते हैं।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।