मिथलेश वर्मा बलौदा बाज़ार – केसरवानी समाज बलौदा बाज़ार और सुप्रसिद्ध गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 30 जून, रविवार को किया जा रहा है। यह शिविर नगर स्थित केसरवानी मंगल भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस नि:शुल्क शिविर में प्रदेश के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। बच्चों की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु निशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध होंगे। इस शिविर में डॉक्टर अशोक भट्टर, मृणाली कलमकार, प्राची भट्टर, रमण श्रीवास्तव, शीला वर्मा, शशिभूषण, अंकित शर्मा, पारुल खरे, शगुफ्ता इम्तियाज, भगवती साहू, अभिलाषा, संजय शर्मा, समीर गांगुली जैसे विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में शिशु रोग, बच्चों की स्पीच थेरेपी, आहार रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, फिजियोथेरेपी सहित अन्य समस्याओं के साथ ही त्वचा एवं चर्म रोग की जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। मरीज की जांच रिपोर्ट पश्चात, समस्या होने पर निशुल्क इलाज भी बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल द्वारा किया जाएगा। जांच एवं परामर्श हेतु पंजीयन केशरवानी समाज के आयोजक सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। यह शिविर बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। प्रथम दस्तक न्यूज चैनल 8689975743 Post Views: 96 Post navigation आजाद मैदान मुंबई में 9 फरवरी 2023 से लेकर आज तक आमरण ऊपोषण का 403 दिवस निरंतर जारी। ।। कब मिलेगा हमे न्याय।। थाना डभरा पुलिस की गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही KIA CARENS कार सहित 201 किलो ग्राम गांजा बरामद