जिला ब्यूरो सुनील साहू

थाना डभरा पुलिस की गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

KIA CARENS कार सहित 201 किलो ग्राम गांजा बरामद

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.06.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक सफेद रंग की एक KIA CARENS कार जिसका नंबर CG 13 F 6113 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर हसौद से डभरा की ओर मेन रोड से आने की सूचना पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर विधिवत कार्यवाही करते हुए सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना होकर ग्राम घोघरी में नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की एक KIA CARENS कार जिसका इंजन नंबर G4FLPV666638 चेचिस नंबर MZBGC814LPN139562 है जिसमे नम्बर CG 13 F 6113 लगा है ग्राम घोघरी मेन रोड राकेश चन्द्रा के घर के सामने बिजली के खम्भे से टकराई और इसी कार में से दो आदमी भागते हुये दिखे जिन्हे पकड़ने हेतु घेराबंदी किया गया किन्तु नही मिले और कार को छोड़कर भाग गये। जिसमे विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त कार के अंदर मे रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा 201 पैकेट ब्राउन कलर का पन्नी सेलो टेप से बंधा प्रत्येक पैकेट में 1 किलो भरी हुई, प्रत्येक पैकेट किमती 8000/रू. कुल जुमला वजन 2 क्विंटल 01 किलो, कुल जुमला किमती 1608000/ रू. एवं एक KIA CARENS कार को जप्त कर अपराध क्रमांक 248/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा श्रीमती अंजली गुप्ता (रा.पु. से.) के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी अनिल कुमार सेन पिता अशोक कुमार साकिन वार्ड नं. 11 बाजार दफाई भालूमाड़ा थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.) हाल मुकाम खमतराई हाउसिंग बोर्ड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ०ग०) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 28.06.2024

को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, सउनि. शंकरलाल साहू, आरक्षक मानसिंह कुर्रे, धनेश्वर दिवाकर, मिरीश साहू, भुनेश्वर गर्ग, राजु खुंटे, एकेश्वर चन्द्रा एवं सायबर टीम निरीक्षक अमित सिंह, प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण राठौर, अश्वनी सिदार, आरक्षक फारूख खान, अलेक्सियुस मिंज, राकेश राठौर, घनश्याम पाण्डेय, खगेश्वर राठौर का विशेष योगदान रहा।
प्रथम दस्तक न्यूज चैनल 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed