जिला ब्यूरो सुनील साहू

➡️ *ओ. टी. पी. पूछकर 28 लाख 11 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
शेयर मार्केट मे ट्रेडिंग का झांसा देने वाला आरोपी भेजा गया सलाखों के पीछे

प्रार्थी उमेश कुमार चंद्रा ने दिनांक 14/06/24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका परिचय उत्तम टंडन निवासी अकलसरा द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर चंदन कुमार श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष निवासी ब्रह्माकुमारी आश्रम बाजार चौक तिफरा बिलासपुर से हुआ जो यह बताया कि विगत 7 वर्षों से ट्रेडिंग कर रहा है और ट्रेडिंग के माध्यम से भरपूर पैसा कमा रहा है पैसा निवेश करने को कहा तब प्रार्थी,चंदन कुमार श्रीवास्तव के झांसे में आकर दिनांक 15/05/24 को 28 लाख रुपया कैश चंदन कुमार श्रीवास्तव को दिया तब चंदन कुमार श्रीवास्तव ने प्रार्थी के मोबाइल फोन में एक ऐप डाउनलोड किया एवं उस ऐप को रोज चेक करने को कहा तब उमेश कुमार चंद्रा ऑनलाइन मार्केट ट्रेडिंग में अकाउंट बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था और चंदन कुमार के बताएं अनुसार एप्लीकेशन में अपने अकाउंट को चेक करता था एक महा बाद दिनांक 06/06/44 को चंदन कुमार ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा नेहरू नगर बिलासपुर का 05 लाख रु का चेक देकर यह तुम्हारा एक माह का कमाई है और हर माह ऐसे ही तुम्हें चेक मिलता रहेगा बोला था की दिनांक 07/06/24 को उमेश कुमार चंद्रा अपने घर में घरेलू कार्य कर रहा था की लगभग 11/10 बजे चंदन कुमार श्रीवास्तव ने अपने मोबाईल नंबर 9893566794 से उमेश कुमार चंद्रा के मोबाइल नंबर 9669364971 पर फोन कर बोला की मार्केट बहुत अच्छा बढ़ रहा है तुम्हारा पैसा बहुत बढ़ गया है कुछ पैसे को वायलेट में विड्राल कर लो बोला तो उमेश कुमार चंद्रा द्वारा विड्रॉल करने का प्रोसेसर पूछा तब चंदन कुमार श्रीवास्तव ने बोला विड्रॉल करने का प्रोसीजर बहुत लंबा है मैं अपने ही मोबाइल से प्रोसीजर कर दे रहा हूं तुम्हारे में एक ओटीपी जाएगा उसे बताना फिर पूरा पैसा तुम्हारे वायलेट में चला जाएगा कहने पर उमेश कुमार चंद्रा ने अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को जैसे ही चंदन कुमार श्रीवास्तव को बताया वैसे ही चंदन कुमार अपना मोबाईल स्विच ऑफ कर दिया कई बार कॉल करने पर चंदन कुमार का मोबाईल बंद आया तब प्रार्थी अपना एपलीकेसन चेक किया जो शून्य बताया तब पता चला की चंदन कुमार श्रीवास्तव मेरे से ओ. टी. पर. पूछकर मेरा 25405 डालर (23 लाख 11 हजार रु ) को अपने वायलेट मे विड्रॉल करके धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 420 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामला ट्रेडिंग का झाँसा देकर धोखाधड़ी करने से सम्बंधित होने पर
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपीगण को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया , जिसके परिपालन में दिनाक 28.06. 2024 को आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी से ओ. टी. पी. पूछकर ऑन लाईन धोखाधड़ी करना स्वीकार किया आरोपी का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से दिनांक 28.06.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी *निरीक्षक ललित चंद्रा* के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. हरनारायण ताम्रकार , आर 140 अरुण चंद्रा . आर. 294 दिनेश पटेल , का सराहनीय योगदान रहा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।