जिला ब्यूरो सुनील साहू
जांजगीर-चांपा पुलिस
*दिनांक 28.06.2024*

*⏺️ स्कूली वाहनों में बच्चों के परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर स्कूलों में चलने वाले स्कूल बस एवं वाहनों का फिटनेस चेक/ भौतिक सत्यापन किया गया*

*⏺️ अभियान के तहत जांजगीर शहर में संचालित जयभारत स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर नैला, ग्रिन व्हेली स्कूल में चलने वाले 20 स्कूल वाहन को चेक किया गया*

⏩ *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु विशेष अभियान चलाकर स्कूलों में चलने वाले स्कूल बस एवं वाहनों को सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों को संचालित कराने हेतु स्कूल में चलाने वाले वाहनों चेक किया जा रहा है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के उचित मार्ग दर्शन में दिनांक 28.06.2024 को यातायात पुलिस द्वारा जांजगीर के जय भारत स्कूल जाकर उपस्थित स्कूल 12 वाहनों के दस्तावेज चेक किया गया सभी दस्तावेज सही पाये गयें। बी.टी.आई. चौक के पास 8 स्कूल वाहनों को चेंक किया गया वाहनों के दस्तावेज सही पाया गया। तथा 01 स्कूल वाहन के चालक द्वारा सीट बेल्ट लगाकर वाहन नहीं चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। प्रथम दस्तक न्यूज चैनल 8689975743

⏩ यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान स्कूल संचालकों को समझाईस दिया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्कूल वाहनों का संचालन करें एवं वाहन चालाकों को समझाईस दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें एवं वाहन तेज गति से न चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलायें।

⏩ उपरोक्त अभियान में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर एवम यातायात स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।