*सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बजट*.. *टेसूलाल धुरंधर* ———————————————- बलौदाबाजार-भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टेसूलाल धुरंधर ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 2024-25 के लिए प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास की अवधारणा पर आधारित सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बजट है, उन्होंने कहा कि 2047 तक आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाने के संकल्प पर अमल करते हुए बजट में गांव गरीब किसान महिला व युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है,बजट में देश की सुरक्षा को प्रथम प्राथमिकता देते हुए 454773 लाख करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 265808 लाख करोड़, कृषि के लिए 151851 लाख करोड़ तथा शिक्षा के लिए 125638 लाख करोड़,तीन करोड़ परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास, शहरी आवास के लिए दस लाख करोड़, महिलाओं के लिए गहनों के एक्साइज ड्यूटी पर छूट का लाभ तथा 63000 गांवों में पीएम जनजातीय उन्नत अभियान पांच करोड़ आदिवासियों को लाभ पहुंचाने का प्रावधान,एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशीप के अंतर्गत पांच हजार रुपए प्रतिमाह देने, एक करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत सहित वेतनभोगियों के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नई टैक्स व्यवस्था के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 75 हजार रुपए कर दिया गया है तथा टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव कर मध्यम वर्ग को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है,इस प्रकार कुल मिलाकर बजट सबका साथ सबका विकास पर आधारित संतुलित दस्तावेज कहा जा सकता है.. प्रथम दस्तक न्यूज नेटवर्क माता कुंती देवी मीडिया हाउस विधान सभा रोड लक्ष्मी नगर मोवा रायपुर छत्तीसगढ़ 8689975743 Post Views: 202 Post navigation **बलौदा बाजार में आवारा पशुओं का आतंक**आम जनता आवागमन करने में हो रहे है परेशान मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार बलौदा बाजार: शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर के मुख्य चौराहों, विशेषकर अंबेडकर चौक पर आवारा पशुओं का जमावड़ा आम दृश्य बन चुका है। यहां का ट्रैफिक हमेशा भारी रहता है, लेकिन आवारा पशुओं की उपस्थिति से स्थिति और भी विकट हो गई है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति के बावजूद आवारा पशुओं को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद वे इन पशुओं को हटाने का कष्ट नहीं करते। नगर पालिका भी इस समस्या को नजरअंदाज कर रही है, हालांकि कुछ दिनों से नगर पालिका द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू किया गया है। लेकिन यह कार्य भी पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ संपन्न होता हुआ नहीं दिख रहा है। इससे शहर की सड़कों पर लोगों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को कभी-कभी अपनी गाड़ियों को रोककर पशुओं को हटाने के बाद ही आगे बढ़ना पड़ता है। इस स्थिति में गंभीर दुर्घटनाओं की संभावनाएं लगातार बनी रहती हैं। स्थानीय निवासी इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस को मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए ताकि आवारा पशुओं से मुक्त होकर सड़कों पर सुगम यातायात व्यवस्था बहाल हो सके। नगर पालिका के अधिकारी बताते हैं कि पशुओं को पकड़ने का काम जारी है और जल्द ही शहर को आवारा पशुओं से मुक्त किया जाएगा। लेकिन जब तक यह प्रयास पूरी तरह से सफल नहीं होते, तब तक शहरवासियों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा। बलौदा बाजार में आवारा पशुओं की समस्या और उससे उत्पन्न ट्रैफिक की स्थिति एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। इसे हल करने के लिए प्रशासन को शीघ्र ही प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। IHRCCO भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़िया मनोज वर्मा स्वतंत्र होंगे 11 अगस्त को हरिद्वार में सामाजिक गौरव सेवा सम्मान से सम्मानित । समाचार दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,, छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति,प्रथम दस्तक न्यूज नेटवर्क, दानवान ग्रुप के संस्थापक/ अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा स्वतंत्र का चयन छत्तीसगढ़ के इकलौते पत्रकार एवं समाजसेवी के रूप में किया गया है, श्री मनोज वर्मा स्वतंत्र जी का चयन दिल्ली में कोर कमेटी के द्वारा नामित किया गया बता दें की कोरोना काल में लॉकडाऊन के समय मुंबई और आस पास के एरिया में अपनी जान की परवाह किए बिना। हजारों गरीबों तक राशन , मास्क, सेनेटाइजर, बच्चों के लिए बिस्किट, नमकीन, कपड़े, स्वास्थ सेवा का लाभ, पहुंचाने से लेकर, ट्रेन , बसों , एवं ट्रकों में कोरोना में फसें पीड़ित परिवारों को शासन और प्रशासन की मदद से घर पहुंचाने तक उनके लिए बिना स्वार्थ के काम किया। उसके बाद से उनकी छवी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी के रूप में पहचान बढ़ती गई। मनोज वर्मा स्वतंत्र छत्तीसगढ़ , मुंबई के साथ साथ देश भर में गरीब परिवारों के लिए काम करते है कपड़े,राशन ,बच्चों के लिए रैन कोर्ट, स्कूल बैग, नोट बुक, पानी बॉटल, लन्च बॉक्स , एवं जरूरत मंद परिवारों को वितरण कर रहे है एवं जगह जगह स्वस्थ शिविर, रक्त दान, अभी हाल ही में जानकारी के अनुसार मुंबई के हर इलाके में अपनी संगठन की ओर से।। मेरा पेड़ मेरा अभिमान।। के तहत संगठन की ओर से स्कूल, गार्डन,रोड के किनारे वृक्ष लगाकर लोगों को पेड़ काटने के बजाए लगाने की सलाह देने का काम कर रहें है। 11 अगस्त को हरिद्वार के 5 सितारा होटल में मनोज वर्मा स्वतंत्र सम्मानित होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सभी मंत्रियों से मिलने जाएंगे और छत्तीसगढ़ में होने वाले मानव एकता गौरव सम्मान की तैयारी के बारे में अवगत करवाया जायेगा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में पंचायतों की सहयोग से संगठन की ओर से प्रथम पुष्प विशेषांक प्रकाशित किया जायेगा और प्रदेश के सभी वर्गो के चयनित विभूतियों को उनके ऐतिहासिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा । स्वतंत्र को अब तक देश भर में कई गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। स्वतंत्र अपनी स्वतंत्र पत्रकारिता एवं समाजसेवी के काम को लेकर वे हमेशा देश प्रदेश में सुर्खियों बटोरते रहते है । उन्होंने देश के गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए ” दानवान फाउंडेशन ” का निर्माण किया है। इस वर्ष संगठन में 10 हजार सदस्य वाली संगठन होने की संभावना है।