मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ

बलौदा बाजार

लवन, 02 अगस्त 2024 – ग्राम मरदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घुमंतू मवेशियों की देखभाल के लिए बनाए गए किसान समिति की लापरवाही के कारण 14 मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना के संबंध में लवन थाना पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

प्रातः सूचना मिली थी कि ग्राम मरदा के एक बाड़ा मकान में कुछ मवेशी मृत पाए गए हैं, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है। सूचना मिलते ही थाना लवन का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल के एक कमरे में मवेशी मृत अवस्था में मिले, और उनसे तेज दुर्गंध आ रही थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मवेशियों की मौत दो-तीन दिन पहले हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान 14 मवेशी मृत पाए, जिनमें 10 बछड़ा और 4 गाय शामिल हैं।

ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पता चला कि ग्राम में फसलों की सुरक्षा के लिए घुमंतू मवेशियों को पकड़ने और एक स्थान पर रखने हेतु एक मकान चिन्हित किया गया था। इस मकान में मवेशियों को रखकर उनकी देखभाल के लिए ग्राम स्तर पर एक किसान समिति का गठन किया गया था। मकान में तीन कमरे हैं, और तीसरे कमरे में मृत मवेशियों के शव मिले। ग्रामीणों के अनुसार, बदबू आने पर जब तीसरे कमरे की सिटकनी खोली गई, तब मवेशियों के मृत होने की जानकारी मिली।

इस मामले में, ग्राम मरदा में घुमंतू मवेशियों को पकड़ने और उनकी देखभाल के लिए बनाए गए किसान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के विरुद्ध थाना लवन में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 ज, झ एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण नियम 2014 की धारा 09 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना लवन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के संबंध में 04 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

**आरोपियों के नाम:**
1. सुशील कुमार साहू (50 वर्ष) निवासी ग्राम मरदा थाना लवन
2. तेरस राम साहू (60 वर्ष) निवासी ग्राम मरदा थाना लवन
3. लक्ष्मी प्रसाद यादव (54 वर्ष) निवासी ग्राम मरदा थाना लवन
4. राकेश कुमार जांगडे (49 वर्ष) निवासी ग्राम मरदा थाना लवन

इस हृदयविदारक घटना ने ग्रामवासियों को स्तब्ध कर दिया है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed