मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ

बलौदा बाजार

विकासखंड बलौदा बाजार के ग्राम पंचायत सकरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में 1 अगस्त 2024, गुरुवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान दिवस मनाया गया। विश्व स्तनपान सप्ताह प्रत्येक वर्ष नियमित स्तनपान को जोर देने के लिए मनाया जाता है, जो 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलता है। इस वर्ष का थीम “कदम बढ़ाओ स्तनपान की और, शिक्षित करें और सहयोग करें” रखा गया था।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती निमेश्वरी वर्मा ने बताया कि नवजात शिशु के स्वस्थ विकास के लिए स्तनपान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मां का दूध नवजात शिशुओं के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार होता है। इसमें एंटीबॉडीज होते हैं जो कई रोगों को रोकने में मदद करते हैं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी में वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती पुराइन बाई साहू, इंद्राणी वर्मा, धनेश्वरी वर्मा, कामिनी वर्मा, पायल लहरी, शैलेंद्र वर्मा, सुमन फेकर, कविता, मधुबाला वर्मा, दुर्गा वर्मा, टुकेश्वरी साहू, दुर्गा फेकर, आरती फेकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने स्तनपान के महत्व को समझा और इसे अपने जीवन में अपनाने की प्रतिबद्धता दिखाई। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में मदद मिलती है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed