बिलासपुर | शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के पास देह व्यापार में लिप्त महिलाओं की लगातार शिकायतें मिलने के बाद सोमवार की सुबह महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि इन इलाकों में अवैध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के सक्रिय रहने की शिकायतें काफी समय से मिल रही थीं। इससे पहले भी इन्हें चेतावनी दी गई थी, लेकिन हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। Post Views: 238 Post navigation दिसंबर में ठंड का पहला दौर शुरू तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड……. मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू……