मुंबई। साल 2024 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बीच गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में केवल तीन भारतीय स्टार्स शामिल हैं, जिनमें टीवी एक्ट्रेस हिना खान, तेलुगू एक्टर पवन कल्याण और निम्रत कौर का नाम शामिल हैं। दरअसल, गूगल की 2024 की ग्लोबल सर्च लिस्ट में हिना खान को पांचवें नंबर पर जगह मिली है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2024 की टॉप सर्च लिस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, मुझे बहुत से लोग इस नई उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए यह न तो कोई उपलब्धि है और न ही गर्व करने वाली कोई बात है। एक्ट्रेस ने आगे इतिहास ने की शुरूआ बीएएफटी अवाइस शामिल इसके इस म लिखा कि किसी पहुंच का हेल्थ प्रॉब्लम्स या विवादों के कारण ऑनलाइन सर्च किया जाना कोई अचीवमेंट नहीं होता। मैं चाहती हूं कि मुझे मेरी मेहनत और उपलब्धियों के लिए पहचाना जाए, न कि किसी और कारण से। Post Views: 165 Post navigation हाउस लीज लायसेंस योजना में हो विस्तार… पिंक ब्लेजर और लग्जरी पर्स के साथ नजर आईं – नीता अंबानी……