छत्तीसगढ़ के रायपुर में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 13 श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिससे 2 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, सिलतरा के पास गाड़ी खराब होने पर रिपेयरिंग करा रहे थे। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 2 बच्चे हैं, जिनका नाम आरध्य साहू और मोनिका साहू है। दोनों बच्चे टक के टायर के नीत्ते बरी तरह कत्चला गाए

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 2 बच्चे हैं, जिनका नाम आरध्य साहू और मोनिका साहू है। दोनों बच्चे ट्रक के टायर के नीचे बुरी तरह कुचला गए, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान सिलतरा ओवर ब्रिज के ऊपर गाड़ी में खराबी आ गई, तभी पीछे से तेज रफ्तार में रायपुर की तरफ आ रहे ट्रक ने गाड़ी और लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कुछ लोग सड़क किनारे और कुछ लोग गाड़ी के अंदर बैठे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में लिना साहू, मोनिका साहू, माही साहू, निर्मल साहू, निशा साहू, प्रार्थना साहू, ओम प्रकाश साहू, गीतांजली साहू, प्रेरणा साहू, दीक्षा साहू, कृतेश साहू और ड्राइवर नरोत्तम साहू शामिल है।

हादसे में कुछ लोगों के सिर और कुछ लोगों के पैरों पर गंभीर चोटें आई है। परिवार के लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

हेडलाइट जलाने के बाद भी कुचला

सिलतरा चौकी प्रभारी बालेश्वर लहर ने बताया कि दर्शनार्थियों की गाड़ी खराब हो गई थी। रिपेयरिंग के दौरान तूफान गाड़ी के ड्राइवर ने एहतियात बरतने के लिए पार्किंग लाइट और हेडलाइट भी जला रखी थी। इसके बावजूद ट्रक ने सभी को कुचला।

चौकी प्रभारी प्रभारी ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा है। वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed