रायपुर- नया रायपुर के तुता धरना स्थल पर बी.एड धारक सहायक शिक्षक विगत 14 दिनों से अनवरत धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग कर रहे इन शिक्षकों ने कल 2024 के अंतिम दिन फ्लैशलाइट के माध्यम से “समायोजन” लिखकर अपनी मांगों को फिर से उजागर किया। ठिठुरती ठंड में रात 9 बजे, उन्होंने इस अनूठे प्रदर्शन से सरकार को यह संदेश दिया कि उनके उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित किया जाए और नव वर्ष का उपहार समायोजन के रूप में प्रदान किया जाए। हाल ही में हुए जल सत्याग्रह के दौरान कई शिक्षकों की तबीयत खराब हो गई थी। इनमें से दो आदिवासी महिला शिक्षिकाएं और तीन अन्य शिक्षक पानी में बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुखद है कि शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। शिक्षकों का कहना है: “हम सरकार से विनती करते हैं कि हमें बेरोजगारी के अंधकार से निकालकर सेवा सुरक्षा का प्रकाश दें। हमारा समायोजन कर हमें हमारे अधिकार दें।” हमारी अपील है कि सरकार शिक्षकों की इस न्यायोचित मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके समायोजन का फैसला करे। Post Views: 307 Post navigation साल का अंतिम दिन हुआ भारी,रायपुर में ट्रक ने 13 को कुचला,2 बच्चों की मौत ग्रीन जीडीपी के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का मूल्यांकन शुरू करने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य