समाचार मुंबई महाराष्ट्र से
छत्तीसगढ़ राज्य के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाo सेल ,संथापाक /अध्यक्ष माननीय श्री मनोज कुमार वर्मा जी को एक बार फिर से मुंबई में मिली सफलता और सम्मान। मुंबईकर के विश्वास में खरा उतरते हुए अपने आपको साबित कर दिया की श्री वर्मा जी के कामों में कुछ ऐसी खास वजह तो है जो इतनी जल्दी सभी के दिलों में राज करने लगते है या लोग उन्हें उनके कामों और व्यवहार से दिलों में बसा लेते है ।ऐसे ही घटना 22 जून को वर्मा जी के साथ घटी , बतादें की जोगेश्वरी स्थित दादासाहेब फाल्के चित्रपट यूनियन में भारत के कई राज्यों से प्रतिनिधि मंडल जोगेश्वरी मुंबई स्थित कार्यालय में मौजूद थे

 

इसी कड़ी में पूरे राज्यों से नामी गिरामी लोगों ने शिरकत किया जिसमें वर्मा जी उस समय उस मीटिंग में मौजूद नहीं थे। जब छत्तीसगढ़ राज्य की प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने की बारी आई तो सभी के जुबान पर सिर्फ मनोज कुमार वर्मा जी का नाम का प्रस्ताव किया गया । राष्ट्रिय अध्यक्ष माननीय अजीत जी म्हामूणकर साहेब जी ने जब पूछा की मनोज वर्मा जी सामने आए और अपने परिचय देकर अपना प्रोफ़ाइल बताएं। इतने में यूनियन की ईशान्य मुंबई की महिला अध्यक्ष श्रीमती विमला रानी जी ने श्री वर्मा जी को चुनने का एक ही कारण बताया की उन्होंने कोरोना काल में बिना डरे एवं निश्वार्थ भावना से जो लोगों की मदद किया है उसे पूरा मुंबई, नवी मुंबई रायगढ़ के जनता के बीच उन्होंने एक अहम पहचान बनाई है इस काम और जज्बा के लिए भारत भर के कई संगठनों ने कोरोना योद्धा अवॉर्ड से उन्हे सम्मानित किया गया था।

वर्मा जी मजदूरों के लिए आइकॉन बन चुके है ऐसे सख्स को हम छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का समर्थन करते है।क्योंकि वर्मा जी भी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है और उनका कार्य करने की क्षमता बहुत ही कारगर साबित होगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र से भरम जी ,द्यानेश्वर जी मध्य प्रदेश से प्रशांत जी विजय जी उत्तर प्रदेश से निशा कांत जी नरेश शर्मा जी बबलू जी दिल्ली से रमाकांत जी शैलजा शर्मा जी राजू दिनकर जी एवं समस्त गणमान्यों भी श्री वर्मा जी को प्रदेशाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दिया एवं प्रसन्नता व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed