प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों की तरह ही किसान, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, बस, टैक्सी, होटल व्यवसायी, कार, टेक्टर, सहित डीजल का उपयोग करने वाले आम जनता को भी डीजल खरीदी में छूट दे। सरकार दोहरी रवैया न अपनाये। राहत देने में भेदभाव न करे। सरकार का उद्योगपतियो को वैट में राहत देने का फैसला भाजपा के जन विरोधी होने प्रमाण है। प्रदेश सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में वैट टैक्स में 8 प्रतिशत राहत दिया गया है 24 प्रतिशत की जगह उनसे 17 प्रतिशत वैट लिया जायेगा। उद्योगपतियों के अलावा अन्य वर्ग को डीजल में 24 प्रतिशत वैट देना होगा। ये अन्याय है। डीजल में 17 प्रतिशत वैट आम जनता के लिए भी लागू हो। साथ ही पेट्रोल में भी वैट की दर कम किया जाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल डीजल की महंगे दरो से हर वर्ग आफत में है। लेकिन भाजपा सरकार की नीति मां और मौसी वाली है। भाजपा को चंदा देने वालों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश की तीन करोड़ आबादी को सामने रखकर सरकार को फैसला करना चाहिए।सरकार तत्काल डीजल में 17 प्रतिशत वैट सभी के लिए लागू। गरीब जनता को लूटना बंद करे। सरकार सभी वर्गों के लिए डीजल में 17 प्रतिशत वैट लागू करे नही तो कांग्रेस सरकार के भेदभाव नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन आमजनता की लड़ाई लड़ेगी।

धनंजय सिंह ठाकुर
वरिष्ठ प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed