लोकेशन – भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़
रिपोटर – गंगेश बघेल

एंकर – भानुप्रतापपुर में 12 फरवरी को संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ द्वारा भानुप्रतापपुर थाना में कांकेर सांसद भोजराज नाग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। भाजपा सांसद भोजराज नाग पर थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर और पुलिस विभाग के साथ गाली -गलौच एवं अभद्र व्यवहार का आरोप है। संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के प्रमुख उज्जवल दीवान ने इस कृत्य के लिए सांसद को माफी मांगने की बात कही है नही तो आचार संहिता हटते ही धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

आपको बता दे सांसद भोजराज नाग 09 फरवरी को किसी कार्यक्रम में शामिल होने भानुप्रतापपुर आए थे और शाम को भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग पर जाम में फंस गए थे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को मौके पर बुलाया और बदतमीज वसुलीबाज ऊंघते ऊंघते आ रहा है जैसे अभद्र भाषाओं का प्रयोग कर थाना प्रभारी को धमकाया गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं सांसद ने थाने में एडिशनल एसपी और एसडीओपी के सामने भी जमकर थाना प्रभारी को फटकार लगाया है। इस दौरान सांसद के साथ मौजूद रहे एक भाजपा नेता ने सभी पुलिस कर्मियो को खड़े कर थप्पड़ मारने की भी धमकी दिया है। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए सांसद भोजराज नाग ने टीआई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने हेतु आवेदन भी दिया है। जिससे संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ बेहद नाराज हैं।

सांसद जी आप वसूली करने का साक्ष्य प्रस्तुत करे
संयुक्त पुलिस परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान के नेतृत्व ने पुलिस परिवार के सदस्यों ने मामले को लेकर बुधवार को प्रेसवार्ता किया और पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सांसद भोजराज नाग ने अपने आप को वीआईपी बताते हुए 9 फरवरी की शाम को भानुप्रतापपुर में पुलिस के जवानों व थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख का अपमान किया है। उनके शौर्य व साहस का अपमान किया है जो जवान 24 घंटे दिन रात प्रदेश व देश में शांति, अमन लाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर काम कर रहे हैं उनमें से एक जांबाज निरीक्षक रामेश्वर देशमुख जो 100 से ज्यादा नक्सल ऑपरेशन को लीड किये हैं व 60 से भी ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर चुके हैं।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed