कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव होने वाला है टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। भूपेश बघेल गुरुवार की सुबह दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी चल रही है। बीवी श्रीनिवास, कृष्णा अल्लावरु समेत कई नेताओं को भी महत्वपूर्ण पद मिलने की चर्चा है। सियासी गलियारों में ये भी खबर है कि भूपेश बघेल को AICC में महासचिव की जिम्मेदारी देने के बाद टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा में भी कांग्रेस की परफॉर्मेंस छत्तीसगढ़ में अच्छी नहीं रही। अब राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में भी बदलाव किए जाने के संकेत मिल रहे हैं। Post Views: 137 Post navigation सांसद के खिलाफ पुलिस कल्याण संघ ने रिपोर्ट दर्ज करने दिया आवेदन,FIR नहीं हुई तो आंदोलन की दी चेतावनी उड़ीसा PCC के नवनियुक्त अध्यक्ष भक्त चरणदास को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी…