लोकेशन – पखांजूर,कांकेर रिपोटर – गंगेश बघेल एंकर – क्रांतिकारी विचार मंच इकाई – पखांजूर और आदिवासी छात्र,युवा संगठन परलकोट द्दारा गोंडवाना भवन,पखांजूर में भारत की प्रथम महिला शिक्षक,समाज सुधारक क्रान्तिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई ! कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले की छाया चित्र पर पुष्प चढ़ाकर,मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धान्जलि अर्पित की गई ! क्रांतिकारी विचार मंच इकाई- पखांजूर के अध्यक्ष हरपाल सिंह और आदिवासी छात्र,युवा,संगठन परलकोट के प्रदेश अध्यक्ष राजेश नुरूटी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर पढ़ने का अधिकार दिलाया,जिसके लिए उन्हें समाज के उन लोगों से लड़ना पड़ा,संघर्ष करना पड़ा जिन्होंने महिलाओं को शिक्षा लेने के अधिकार से वंचित रखा ! सावित्रीबाई फुले ने समाज में महिलाओं के साथ होने वाली असमानता और अमानवीय कुरीतियों के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी ! पिंकी कुमेटी, सुखरंजन नंदी,शिवाजी पांडे,कार्तिक नागवंशी,महेश्वर शर्मा,संतोष ठाकुर,आरिफ़ क़ुरैशी,रिखीराम भुआर्य, ने भी अपने संबोधन में समाज में शिक्षा के महत्व को जोर दिया और अंधविश्वास,कुरीतियों,के खिलाफ़ एक वैचारिकी लड़ाई लड़कर एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने की बात कही ! कार्यक्रम में बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हाल ही हत्या कर दी गई थी उनके लिए 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धान्जलि दी गई ! इस अवसर पर क्रांतिकारी विचार मंच से डॉ. जोझन लो,श्रीराम पासवान, आदिवासी,छात्र,युवा,संगठन से महामंत्री विनोद कुमेटी , सुनील सलाम, , सुनीता कोवाची,जोशना आचला, लक्ष्मी मंडावी, सुष्मिता उसेंडी,निलेश कोरचा,आकाश भगत, विश्व कोरचा, चंदन उसेंडी, देव तारम,आदि उपस्थित रहे ! Post Views: 206 Post navigation गरियाबंद में 338 करोड़ रूपये के 193 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन पत्रकार हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, प्री प्लानिंग से दिए वारदात को अंजाम….