छत्तीसगढ़:- 6जनवरी, पूर्व तैयारी के बगैर इतने गहरे जख्म देना नामुमकिन है, ठेकेदार के करोड़ों के घोटाले ने पत्रकार की जान ले ली। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहलाने वाली आई है। उसके शरीर का ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं छूटा था जहां आरोपियों ने चोट न पहुंचाई हो। रिपोर्ट में उसके लीवर 4 टुकड़ों में मिले हैं। 5 पसलियां टूटीं, सिर पर 15 फ्रैक्चर, हार्ट फटा हुआ और गर्दन टूटी हुई मिली है। पीएम करने वाले डॉक्टरों ने भी पत्रकारों से कहा है कि उन्होंने अपने कॅरियर में इतनी बुरी स्थिति में कोई शव नहीं देखा है।

शहीद पत्रकार मुकेश की हत्या के लिए आरोपियों ने पहले पीछे से वार किया और जब वह गिर गया तो उस पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे पलभर में ही उसकी मौत हो गई। शव का पीएम डॉ राजेन्द्र रॉय व दो अन्य डाक्टरों ने किया।शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में एसआईटी का गठन भी सरकार ने कर दिया है। IPS आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है
फॉरेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। SIT की टीम जांच के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। फिर चालान पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार न्यायालय से स्पीड ट्रायल की मांग करेगी। लोगों की जुबान पर एक ही वाक्य आ रहा है की ऐसी मौत किसी दुश्मन को न मिले, और शहीद पत्रकार मुकेश के दोषियों/हत्यारों को फाँसी की सजा मुक़र्रर की जाए।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed