रायपुर:- 6जनवरी, राजधानी के पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने वाले वन विभाग के अधिकारी नरेश चंद्र देवनाग को सिहावा से गिरफ्तार कर रविवार को सिविल लाइन थाना लाया गया है। गौरतलब है कि संदीप शुक्ला ने वन विभाग के चेक पोस्ट में अवैध वसूली ने का खुलासा किया था, जिसके बाद आरोपी हदी थी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध ● वसूली का खेल चल रहा था। राजधानी के पत्रकार ने अपनी टीम के साथ इस गोरखधंधे को उजागर किया था। वन ■ विभाग के चेकपोस्ट पर हर तरह के वाहनों = से बिना किसी पावती या रसीद के 20 से 50 रुपए तक की वसूली की जा रही है।
अधिकारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, खुलासे के बाद वन विभाग ने दिए जांच के आदेश-
इस खुलासे के बाद वन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। वन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक न्यूज चैनल में प्रसारित समाचार के अनुसार नरेश चन्द्र देवनाग, वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, उदंती- सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद के द्वारा चैनल के पत्रकार से अभद्र व्यवहार किया गया है, जो कि एक शासकीय सेवक के लिये कर्तव्य के प्रति अशोभनीय कृत्य है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के अनुसार शासकीय लोक सेवक को ऐसा कोई भी कृत्य नहीं करना चाहिए जो कि शासकीय सेवा में अशोभनीय हो। उक्त घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच कर, तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु उपनिदेशक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व को आदेशित किया गया है।

खास बात यह है कि ड्राइवरों को भी यह समझ नहीं आया कि उनसे यह रकम क्यों और किस आधार पर ली जा रही है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed