समाचार अंधेरी पश्चिम मुंबई
प्रथम 10तक न्यूज चैनल
9303754289


मुंबई, पत्रकारिता जगत में युवाओं के आइडल कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राष्ट्रीय अध्यक्ष ( मीडिया सेल) IHRCCO INDIA के मनोज वर्मा (स्वतंत्र) को प्रतिष्ठित प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई के मेयर हाल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में एसीपी संजय पाटिल , अभिनेता सुरेंद्र ठाकुर (हेरा फेरी ) फेम श्रीमती सुंदरी ठाकुर आयोजक तेजेंदर सिंह एस जडेजा (तेजुबा) ने मनोज वर्मा (स्वतंत्र)को ट्रॉफी प्रदान की। आयोजक जेबीटी प्रोडक्शन डायरेक्टर तेजेन्द्र सिंह जडेजा तेजुबा ने बताया की प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड के चौथे सीजन का आयोजन मायानगरी मुंबई में किया गया। आयोजन में एंटरटेनमेंट जगत के साथ साथ सामाजिक और मीडिया के क्षेत्र ने सराहनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के जाने माने युवाओं के ब्रांड एम्बेसडर वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

श्री तेजेंदर सिंह एस जडेजा ( तेजुबा) ने बताया श्री वर्मा जी को उनकी पत्रकारिता और उलेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार व उपाधियां मिल चुकी है। देश भर में विगत तीन दशको से पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय रूप से सक्रिय रहे है। इस दौरान आपने कई प्रादेशिक व राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया और अभी भी कई बड़े संगठनों में वैधानिक पद पर कार्य कर रहे है श्री वर्मा अभी मुंबई में निवासरत है और बहुत ही कम समय में उन्होंने मुंबई में ही नहीं वरन् पूरे देश भर में मीडिया के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बना चुके है। इस पर सम-सामयिक विषयों पर अपनी उपस्थिति बनाये हुए है। सम्मानित होने पर श्री वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में व्यावसायिकता आने से लोकतंत्र का ये मजबूत स्तम्भ जरूर दरक रहा है पत्रकारों में एकजुटता होना बहुत जरूरी है लेकिन जब तक लोग और संस्थाएं पत्रकारों को प्रोत्साहित करते रहेगें, पत्रकारिता अपनी प्रासंगिकता सार्थक करते रहेगी। उन्होंने आयोजनकर्ताओं के साथ ज्यूरी का भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ ( तेजुबा) के सुपुत्र पुष्प राज सिंह टी जडेजा जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed