मिथलेश वर्मा जिला बलौदा बाजार, सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कहीं भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। गौरतलब है कि विगत दिनों 15-16 मई की रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी, जिससे समाज में रोष व्याप्त हो गया था। सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक जांच का आदेश दिया है ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। Post Views: 101 Post navigation छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन के सभी विंग प्रदेश अध्यक्ष एवं कोर कमेटी की ऑनलाइन मीटिंग संपन्न अध्यक्षता मनोज वर्मा स्वतंत्र ने किया छ.ग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज का राज अधिवेशन स्वामी आत्मानंद सभा स्थल ग्राम अमेरी में – 5 जनवरी को में संपन्न