रायपुर:-16 जनवरी, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से भेट कर दैनिक श्रमिक मोर्चा ने प्रदेश के बिना नियुक्ति पत्र, बिना रिक्त पद के, विभाग से सीधे बिना बिचौलिये के श्रम दर वेतन पाने वाले छत्तीस हजार दैनिक मासिक श्रमिक समस्त विभागों के कर्मचारियो के विषय मे तीन अलग अलग ज्ञापन सौंपा। 1948 न्यूनतम मजदूरी के अंतर्गत हर 5 वर्ष में होने वाली वेतन वृद्धि, जो लगभग 8 वर्ष से लागू नही हो पाई है, दूसरा ज्ञापन अलग अलग 30 प्रकार के अनियमित कर्मचारियो को मोदी गारंटी घोषणा पत्र 2024 के पृष्ठ 28 बिंदु क्रमांक दो में किये वादे के अनुसार बारीक कमिटी में नियमित कर्मचारियो की तर्ज पर जल्द

सदस्य बनाने एवं तीसरा ज्ञापन ई कुबेर (ईकोष) से सभी दैनिक श्रमिकों को श्रम सम्मान प्त18 की तर्ज पर, नया हेड बना कर वेतन भुगतान एचआर/ एमआर व्यवस्था को समस्त विभागों में बन्द कर, लागू करने के सबंन्ध में सौंपा। इस अवसर पर सत्यम शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता, महासचिव आकाश दीप राठौर उपस्थित थे। ई कुबेर वेतन भुगतान व्यवस्था लागू होने से वित्त विभाग के पास समस्त दैनिक श्रमिक की जानकारी हर माह पहुंचेगी। 30 प्रकार के अनियमित कर्मचारियो को सदस्य बनाने से धरना, रैली प्रदर्शन बन्द हो सकता है। न्यूनतम मजदूरी वृद्धि से प्रदेश के 87 हजार रसोईयों एवं 45 हजार सफाई कर्मियों से किया वेतन वृद्धि का वादा पूर्ण हो सकता है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed