केंद्र की मोदी सरकार ने आठवां वेतन आयोग बनाने की मंजूरी दी 2026 से लागू होगा पूर्व में सातवां वेतन आयोग की सिफारिश 2016 से लागू की गई थीं। चंद्रशेखर तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ दिल्ली एवं प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 रायपुर एवं अनिल श्रीवास्तव सर्रक्षक छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायपुर एवं प्रांतीय महामंत्री अखिल छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी महासंघ केंद्र सरकार के आठवां वेतन आयोग को मंजूरी दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है ज्ञात है कि केंद्र की मोदी सरकार ने आठवां वेतन आयोग बनाने की मंजूरी दी है और आठवां वेतन आयोग 2026 से लागू होगा इसके पूर्व सातवां वेतन आयोग की सिफारिश 2016 से लागू की गई थी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान वेतनमान एवं महंगाई भत्ता उसे दिनांक से दिए जाने का समझौता है जिस दिनांक से केंद्रीय कर्मचारियों को नया वेतनमान और उसके अन्य प्रासंगिक लाभ दिए जाएंगे Post Views: 199 Post navigation वित्त मंत्री ओपी चौधरी को तीन ज्ञापन सौंपाः दैनिक श्रमिक मोर्चा…. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राडा ऑटोएक्सपो 2025 का किया उद्घाटन….