●छत्तीसगढ़ में 30 प्रकार के अलग अल ग अनियमित कर्मचारी समस्त विभाग,निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, सोसायटी, समिति में कार्यरत है। इनकी संख्या लाखो में है। सभी अनियमित कर्मचारीयो से मोदी गारेंटी घोषणा पत्र 2025 के 28 नम्बर पृष्ठ में बिंदु क्रमांक 2 पर, कमिटी बनाकर नियमित कर्मचारी और अनियमित कर्मचारियो को सदस्य बनाने का वादा किया गया है। बारिक कमिटी बना दी गई है। नियमित कर्मचारी सदस्य बन चुके है। अनियमित कर्मचारी सदस्य नही बन पाए है। मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सदस्य बनाने की प्रक्रिया जल्द आरंभ करने का सुझाव देने का ज्ञापन दैनिक श्रमिक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यम शुक्ला और संयोजक गेंदलाल ने डॉ. रमन सिंह को दिया है।कमिटी में सदस्य बना देने मात्र से रैली हड़ताल, धरना पर अघोषित रोक लग जायेगी। सभी अनियमित संगठन अपने मुद्दे मांग कमिटी में रख पाएंगे।जनता के कार्य शासकीय कार्यालयों में बिना बाधा हो सकेंगे। अनियमित कमिटी की बैठक निरन्तर हर 15 दिवस में रखी जाती है सभी 30 प्रकार के संगठनों को औसत 3 अवसर अपने प्रकार के समाधान मांग के लिए मिलता है, ऐसे में न्यूनतम 4 वर्ष बैठक में लग जाएंगे। अतः कमिटी में अनियमित कर्मचारियो को जल्द सदस्य बनाना आवश्यक है।नियमितिकरण, स्थाईकरण सभी अनियमित कर्मचारीयो की मांग नही है बहुत से कर्मचारी, वेतन वृद्धि, कार्यावधि वृद्धि, कार्यरत माह में वृद्धि, बहुत से कर्मचारी सीधे विभाग से वेतन भुगतान (बिना बिचौलिये) जैसी मांग मुद्दों के लिए प्रयास कर रहे है। Post Views: 230 Post navigation राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की….. PDT कर्मचारी Updates: अजय त्रिपाठी की शिकायत पर ईपीएफ़ की बहुत बड़ी कार्यवाही