रायपुर:- 18जनवरी, राजधानी रायपुर के माना तूता में समायोजन की मांग को लेकर धरना दे रहीं 300 बीएड सहायक शिक्षकाएं शनिवार सुबह 6:00 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के सामने पहुंच गईं। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद वे तीन घंटे तक गेट के बाहर बैठकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती रही। : लगभग तीन घंटे तक वित्त मंत्री से मुलाकात की उम्मीद में शिक्षकाएं वहीं बैठी रहीं, लेकिन मंत्री ने उनसे मिलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद, पुलिस ने प्रदर्शन कर रही शिक्षिकाओं को जबरिया बसों में बैठाकर वहां से हटा दिया। यह धरना पिछले एक महीने से माना तूता में जारी था, जिसमें समायोजन की मांग की जा रही थी। और शिक्षिकाएं द्वारा रो-रो कर गुहार लगाई जा रही थी, और मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा कोई भी मिलने का प्रयास भी नहीं किया गया। Post Views: 124 Post navigation PDT कर्मचारी Updates: अजय त्रिपाठी की शिकायत पर ईपीएफ़ की बहुत बड़ी कार्यवाही आरआई संतोष टोप्पो के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई जारी है।