रायपुर, 18 जनवरी 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य में समय पर नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव करवाने में विफल रही, नगरीय निकाय और पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने सभी जगह प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं और अब जब बच्चों के वार्षिक परीक्षाओं का समय आने वाला है तब सरकार चुनाव के लिए आचार संहिता लगाने वाली है। चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे निश्चित ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और उनके उज्जवल भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ करेगी। राज्य सरकार नीति निर्धारण और व्यवस्थित कार्यकलापों में पूरी तरह फेल है। अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे हालात छत्तीसगढ़ में बन गए हैं।

गोपाल साहू जी ने प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर कहा कि धान खरीदी केंद्र में गड़बड़झाला हो रहा है और पैसे वालों का बोलबाला है साथ ही कई जगह धान खरीदी केन्द्रो में मापदंड से अधिक धान लिया जा रहा है जिसका ढाला भी नहीं हो रहा। कई केंद्रों में पैसे लेकर टोकन काटा जा रहा है जिस कारण प्रदेश के गरीब किसान केंद्रों के दिन रात चक्कर लगा रहे हैं।
वहीं प्रबंधक और फड प्रभारियों की लापरवाही से धान के बोरों को संग्रहित करने के लिए बनाए गए चबूतरे के अलावा जमीन पर धान के बोरों का चट्टा लगाया जा रहा है जिसमें ड्रेनेज की कोई व्यवस्था नहीं किया गया और यदि बारिश होती है तो जमीन पर संग्रहित किये गए धान को भीगने से नहीं रोका जा सकेगा, जिससे शासन को भारी नुकसान हो सकता है। स्पष्ट है कि धान खरीदी की अनियमितता पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

गोपाल साहू जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी सिर्फ बढ़ चढ़कर घोषणा कर देतें और योजना बनाने में सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है। किसानों और आम जनता के साथ हो अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी पुरजोर आवाज़ उठाते रहेगी और अगर सरकार नहीं चेतती है तो हम सड़को पर आकर जनता को न्याय दिलाएंगे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed