लोकेशन – पखांजूर,कांकेर
रिपोटर – गंगेश बघेल

– राज्यस्तरीय मॉक पीयर टीम ने निरीक्षण किया। मॉक पीयर टीम के चेयरपर्सन डॉ. राजेश पांडे (अपर संचालक दुर्ग संभाग) एवं सदस्य डॉ. जी. ए. घनश्याम (विशेष कर्त्तव्य अधिकारी, राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ,रायपुर) थे। टीम का स्वागत भव्य रूप से माँदरी नृत्य और बंगाली संस्कृति से करते हुए महाविद्यालय प्रवेश द्वार तक लाया गया और माँ सरस्वती कि पूजा के पश्चात् प्रोटोकॉल के अनुसार प्राचार्य कक्षा मे प्राचार्य डी एल बढ़ाई ने महाविद्यालय के बारे मे विभिन्न बिंदुओं क़ो इंगित करते हुए प्रस्तुतीकरण दिया।

एंकर – शासकीय वीर गैंद सिंह महाविद्यालय पखांजूर का राज्यस्तरीय मॉक पीयर टीम ने निरीक्षण किया। मॉक पीयर टीम के चेयरपर्सन डॉ. राजेश पांडे (अपर संचालक दुर्ग संभाग) एवं सदस्य डॉ. जी. ए. घनश्याम (विशेष कर्त्तव्य अधिकारी, राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ,रायपुर) थे। टीम का स्वागत भव्य रूप से माँदरी नृत्य और बंगाली संस्कृति से करते हुए महाविद्यालय प्रवेश द्वार तक लाया गया और माँ सरस्वती कि पूजा के पश्चात् प्रोटोकॉल के अनुसार प्राचार्य कक्षा मे प्राचार्य डी एल बढ़ाई ने महाविद्यालय के बारे मे विभिन्न बिंदुओं क़ो इंगित करते हुए प्रस्तुतीकरण दिया। मॉक टीम द्वारा विभागवार पीपीटी प्रेजेंटेशन और विभागों का भैतिक निरीक्षण किया गया ।महाविद्यालय के भौतिक सुविधाओं का जांच किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा मंच संचालन और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई । एग्जिट मीटिंग मे डॉ. राजेश पांडे और डॉ. जी ए घनश्याम द्वारा सकारात्मक पहलुओं को इंगित करते हुए और उसमें सुधार करने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिए ताकि महाविद्यालय का आंतरिक गुणवत्ता मे सुधार हो और आगामी नैक पीयर टीम के मूल्यांकन मे बेहतर से बेहतर ग्रेड प्राप्त हो।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed