बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. अहमद खान द्वारा ग्राम पंचायत लटूवा निवासी श्री के. के .वर्मा पूर्व जनपद सदस्य को कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्री के के वर्मा के नियुक्त होने पर निश्चित ही बलौदा बाजार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा चूंकि के के वर्मा विभिन्न पदों पर रहकर सामाजिक एवं कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करते आ रहे हैं। ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि के के वर्मा जैसे नेता बलौदा बाजार जिला मे अपने विरोधी पार्टियों को पछाड़कर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के माध्यम से बलौदा बाजार जिला मे संगठन को मजबूत करेगा।जैसे कि पूर्व में राहुल गांधी विचार मंच को गांव गांव तक पहुंचाया ,लगभग तीन हजार महिलाओं को जोड़ कर रखा था वर्मा जी द्वारा जांजगीर चांपा जिला मे राहुल गांधी विचार मंच का बड़ा सम्मेलन हुआ था जस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए थे।बधाई देने वालों में मुख्य रूप से बाबू लाल साहू ,रोशन चंद्राकर, राजेश साहू, संजय सोनी ,सुखदेव साहू,केदार डहरिया,विजय साहू,सरवन ध्रुव, टी आर साहू,देव लाल वर्मा,मिथलेश वर्मा,थानेश्वर कनोजे , भेक सिंह फेंकर ,प्रीतम वर्मा , दानी वर्मा, डाक्टर बघेल ,रामचन्द पटेल,दूजराम सोनवानी,पवन यदु,राजु यादव,दिलीप यादव, टैंग सिंह यादव,सोहन यदु,सालिक यदु, कमलेश यदु, प्रवीण यदु, प्रेम बंजारे,मुनीर साहू,वीर राम चंदेल, आशा पैकरा,भानु वर्मा,दीपचंद साहू,अंजली बघेल,प्रेमलता बंजारे,मोना बंजारे,धरमू साहू,आदि शामिल हैं।उक्त जानकारी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी खिलावन जयसवाल जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। Post Views: 131 Post navigation डिप्टी सीएम टी एस बाबा से चर्चा के बाद लिया फैसला हड़ताल खत्म आज से काम पर लौटेंगे स्वास्थ्य कर्मी… रामार्ट के द्वारा “बारिश” विषय पर कराओके गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन