लोकेशन :- पखांजूर,कांकेर रिपोर्ट :- गंगेश बघेल एंकर – खबर पखांजूर से जहां मायापुर पंचायत ग्राम P.V. 26 में विशाल निःशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया ।पखांजूर ग्रामपंचायत मायापुर 26 में पंचायत प्रतिनिधि के अगुवाई में सीमावर्ती महाराष्ट्र के दस सदस्यीय प्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम के द्वारा निशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के दूर दराज के मरीजों के द्वारा उक्त शिविर का भरपूर लाभ लिया गया।विशेषज्ञ डॉक्टर, डॉ अनंत कुंभारे MBBS dmre, एवं उनके साथ उनके पूरे डॉक्टरों की टीम के द्वारा लोगों का इलाज कराया गया और इसी बीच चिकित्सा शिविर में थर्ड जेंडर मनीषा किन्नर का योगदान अतुलनीय रहा,उनका समाज और लोगो के प्रति प्रेम समर्पण,हमेशा चर्चा का रहा है,उक्त शिविर में मनीषा जी ने दस किलोमीटर दूर से निशक्त व्यस्क महिलाओं को स्वयं के खर्च पर लाकर स्वास्थ सेवाओं का लाभ दिया,जिस कार्य का क्षेत्र के लोगों ने उनका सभी ने प्रशंसा भी किया है,समाज सेवा में मनीषा जी को संपूर्ण परलकोट में विशेष ख्याति प्राप्त है।परलकोट में मनीषा जी को समाज सेवक का अप्रतिविंब छवि के रूप में माना जाता है। Post Views: 77 Post navigation पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर पूछे चार महत्वपूर्ण सवाल कड़ाके की ठंड से बुजुर्ग की मौत…