*रायपुर तूता दिनांक 11.07.2023/ आपको अवगत हो कि दिनांक 05.07.2023 से प्रारंभ नियमितिकरण हेतु लगातार सत्याग्रह उपवास आंदोलन का आज सातवां दिन पूरा हुआ । सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 489 छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा का लगातार भूख हड़ताल पर सत्याग्रह उपवास के 144 घण्टे पूर्ण । नियमितिकरण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों को आज सातवां दिन तूता धरना स्थल नया रायपुर पर असुविधाओं के बीच बैठे हुए पूर्ण हो चुका है।

 

लेकिन जिम्मेदार कोई भी अधिकारी बात करने नहीं आया और वही छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी नवा छत्तीसगढ़ की बात युवाओं के साथ ऐसी योजना बनाए हैं। यदि मुख्यमंत्री जी को युवाओं की इतनी चिंता होती तो वे तूता नया रायपुर में लाखों युवाओं के बीच होते उनकी जायज मांगों को पूरा करते लेकिन झुठी जन घोषणा पत्र की तरह यह योजना भी झूठ साबित हो रही। यदि मुख्यमंत्री जी को छत्तीसगढ़ के युवाओं की इतनी चिंता होती तो मुख्यमंत्री जी नियमितकरण को अपने बजट में सर्वसम्मति से पास करते। दैनिक वेतन भोगी अनियमित कर्मचारियों का आंदोलन जारी है।

 

यदि आगामी अनुपूरक बजट में नियमितिकरण नहीं किया जाता है तो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 21 जुलाई 2023 को भारी संख्या में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगें। 7 वें दिवस सत्याग्रह उपवास आंदोलन में नियमितिकरण हेतु श्री दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा 144 घण्टे से पूर्ण किया गया जिसमे उनके साथ में क्रमिक उपवास पर केशव राम बंछोर, राजेंद्र साहू, लुप्तेश्वर पांडे, देवेंद्र साहू, केलेंद्र सिंह ठाकुर एवम् विपिन तिवारी सहित दैनिक वेतन भोगी एक दिवसीय क्रमिक उपवास पर बैठे रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।