रायपुर तूता दिनांक 12.07.2023/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ 489 के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा आज लगातार नौवां दिन उपवास के तूता धरना स्थल पर अभावों के बीच पूर्ण कर चुके हैं।

आज सत्याग्रह उपवास भूख हड़ताल आंदोलन में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने भी धरना स्थल पहुंच कर अपना समर्थन देते हुए कहा – कि, हमारी भाजपा की सरकार में ही 1988 एवं 1997 तक के कार्यरत सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे जन घोषणा पत्र में नियमितिकरण के मुद्दे को शामिल किया जायेगा, जो कांग्रेस की तरह गंगाजल की झूठी कसम की तरह झूठी साबित नहीं होगी। जिसमें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा मुख्य रूप से रख कर सभी नियमों को शिथिल कर 2008 की भांति सभी को नियमित किया जाएगा इस बात का मैं विश्वास दिलाता हूं ।

कि हमारी सरकार आएगी तो 10 दिनों के भीतर सभी का नियमितीकरण किया जाएगा एवं दैनिक वेतन भोगी प्रथा को समाप्त किया जाएगा। लेकिन कॉन्ग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मौन नहीं टूट रहा। प्रदेश में चुनावी वर्ष में नियमितकरण का मुद्दा विपक्ष का मुद्दा ही बन कर रह जाता है, जिस कारण पिछले 25 वर्षों से दै.वे.भो. कर्मचारी नियमितिकरण की राह देख रहे हैं । आज 9वें दिन सत्याग्रह उपवास आंदोलन में नियमितिकरण हेतु श्री दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा 194 घण्टे का समय पूर्ण हो चुके है। इस आन्दोलन में दिनेश शर्मा के साथ में क्रमिक उपवास पर केशव राम बंछोर, राजेंद्र साहू, लुप्तेश्वर पांडे, देवेंद्र साहू, केलेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश साहू मूलेश साहु, देवेन्द्र साहु एवम् विपिन कुमार तिवारी सहित प्रदेश के सभी दैनिक वेतन भोगी आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed