छत्तीसगढ़ शासन के 54 विभागों में कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारी विगत 5 दिनों से नया रायपुर स्थित धरना स्थल में अपनी एक सूत्रीय मांग नियमिति करण को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठें हैं। कल इनके द्वारा प्रतिकात्मक रूप से जल समाधि लेकर प्रदर्शन किया गया था।आज पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया । आज धरना स्थल में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संभागीय संरक्षक सी एल दुबे ,आबकारी विभाग के श्री एस एच खान तथा उच्च शिक्षा विभाग के श्रीमती उषा सोनी ने जाकर मांगों का समर्थन किया । सी एल दुबे एवम श्री खान ने सभा को संबोधित करते हुए शासन से मांग की कि इनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर तत्काल इनके साथ न्याय किया जावे। Post Views: 232 Post navigation नियमितिकरण सत्याग्रह उपवास आंदोलन निरंतर नौ दिन पूरे, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचे समर्थन में 31 जुलाई 2023 को रफी नाईट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन