छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने 20 प्रमुख वादे किए। इसके अलावा सेक्टर वाईज अन्य वादे भी किए। नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनेगा। साथ ही, हम सभी पट्टा धारकों को भू- स्वामी बनाए जाएंगे। – रुके हुए पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख पीएमएवाय-यू घरों को तेजी से पूरा किया जाएगा। जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते है, उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी। – महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। – यूपीएससी मुख्य परीक्षा (मेन्स) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। – बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। – विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा होगी। – स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग के लिए पीएम स्वनिधि के माध्यम से 30 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। – स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन, फूड स्ट्रीट्स की स्थापना करने नीति बनाई जाएगी। – समाधान योजना के माध्यम से बिना जुर्माना या ब्याज लगाए पुराने संपत्ति कर के लिए एकमुश्त निपटान किया जाएगा। – विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए फ्री सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता होगी। – स्वयं-सहायता समूहों के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना होगी। – स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हर घर में कचरा बाल्टी बांटी जाएगी। – ‘माई सिटी ऐप’ लॉन्च होगा। हर ज़ोन में एक एकीकृत सेवा केंद्र होगा ताकि लोगों को बार-बार निगम दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। – शहरों में शासकीय जगहों पर कार और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पाकिंग का निर्माण करेंगे, जिससे यातायात पार्किंग की समस्याओं और जाम का समाधान सुनिश्चित होगा। Post Views: 71 Post navigation बिलासपुर के छात्र यशवंत की प्रतिभा को सलाम… कांग्रेस ने किया मेनिफेस्टो जारी , जानिए किसके लिए क्या किया ऐलान…