कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष फोकस किया गया है. घोषणा पत्र में पत्रकारों के लिए सभी नगर निगमों में हाईटेक भवन बनाने की बात कही गई है. स्कूल-कॉलेजों औक चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही गई है.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है?
पार्टी के ओर से कहा गया है कि कांग्रेस प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों की जनता से वादा करती है कि, निकायों में कांग्रेस की परिषद् बनने के बाद हम प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की जनता के हित में इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंगे :-

तलाबों का संरक्षण व सौन्दर्यकरण की विषेश पहल की जायेगी.घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाये जायेंगे.शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था.महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था.सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था.श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000रू. से बढ़ाकर 5000 रूपए किया जाएगा.निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा.सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी.आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नही है वहां सुविधा दी जायेगी.मकान आवंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनो को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा.प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी.प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा.नगरीय निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा.यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जायेगा.शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जाएंगे.

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed