चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है। रायगढ़ में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी साथ महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंच चाय बनाई और हम सबने मिलकर चाय का आनंद लिया। जिस प्रकार चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह चाय बेचने वाले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, नगर का सर्वांगीण विकास करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, कांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, गौतम अग्रवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। Post Views: 104 Post navigation हर जगह चल रही भाजपा की लहर,CM साय का भव्य रोड शो… आदिवासी छात्र युवा संगठन के द्वारा आज पखांजूर के वीर शहीद गुण्डाधुर चौक में महान भूमकाल दिवस मनाया गया,