छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित।


समाचार मुंबई
छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) एवं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के प्रधान संपादक कुर्मी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी ने अपनी टीम के साथ डॉ. खूबचंद बघेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया । इस अवसर पर श्री स्वतंत्र ने छत्तीसगढ़ के जयकारा लगाकर कार्यक्रम।को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ खूबचंद बघेल जी का पुण्यतिथि मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया एवं होटल ताज के बीचों बीच मुंबई पुलिस के निगरानी में आयोजित किया गया । श्री स्वतंत्र ने गेटवे ऑफ इंडिया में वहां घूमने आए देश विदेश के जन मानस को डॉ.खूबचंद बघेल की जीवन पर रोशनी डालते हुए अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना करने वाले छत्तीसगढ़ के महान सपूत। डॉ. खूबचंद बघेल जी ने जात – पात को समाप्त करने की दिशा में अपनी अहम भूमिका निभाई पेशे से डॉक्टर होने के नाते उन्होंने अपननपुर जीवन गरीब परिवारों ,एवं जरूरत मंद लोगों का सहयोग किया है निःशुल्क,इलाज करते रहे दूर दूर से लोग उनके पास इलाज के लिए आते थे, उनके इस सेवा भाव को नमन करते है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रवासियों परिवारों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया जिसमें मुख्य रूप से विष्णु बुरे (पत्रकार) राजेश कुमार सिन्हा जी समाज सेवी एवं सिविल कांट्रेक्टर मुंबई, हर्ख पटले जी (आकाशवाणी मुंबई) एवं संस्थापक अध्यक्ष सतनामी समाज मुंबई, प्रकाश कुमार सतनामी कांट्रेक्टर मुंबई मौजूद रहे।

प्रथम 10तक न्यूज चैनल
एवं पोर्टल 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।