छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित।

समाचार मुंबई
छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) एवं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के प्रधान संपादक कुर्मी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी ने अपनी टीम के साथ डॉ. खूबचंद बघेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया । इस अवसर पर श्री स्वतंत्र ने छत्तीसगढ़ के जयकारा लगाकर कार्यक्रम।को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ खूबचंद बघेल जी का पुण्यतिथि मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया एवं होटल ताज के बीचों बीच मुंबई पुलिस के निगरानी में आयोजित किया गया । श्री स्वतंत्र ने गेटवे ऑफ इंडिया में वहां घूमने आए देश विदेश के जन मानस को डॉ.खूबचंद बघेल की जीवन पर रोशनी डालते हुए अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना करने वाले छत्तीसगढ़ के महान सपूत। डॉ. खूबचंद बघेल जी ने जात – पात को समाप्त करने की दिशा में अपनी अहम भूमिका निभाई पेशे से डॉक्टर होने के नाते उन्होंने अपननपुर जीवन गरीब परिवारों ,एवं जरूरत मंद लोगों का सहयोग किया है निःशुल्क,इलाज करते रहे दूर दूर से लोग उनके पास इलाज के लिए आते थे, उनके इस सेवा भाव को नमन करते है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रवासियों परिवारों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया जिसमें मुख्य रूप से श्री विष्णु बुरे (पत्रकार) श्री राजेश कुमार सिन्हा जी (समाज सेवी एवं सिविल कांट्रेक्टर मुंबई) श्री हर्ख पटले जी आकाशवाणी मुंबई एवं संस्थापक/अध्यक्ष सतनामी समाज) प्रकाश कुमार सतनामी (कांट्रेक्टर मुंबई) मौजूद रहे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed