मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार

छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत हस्तलिखित ऐतिहासिक बजट को राज्य के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करने के साथ जन आकांक्षाओं तथा आशाओं को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट’ बताते हुए भाजपा नेता विजय केसरवानी ने कहा कि 2024-25 में छत्तीसगढ़ का बजट GYAN (गरीब युवा अन्नदाता नारी) पर केंद्रित था, लेकिन यह बजट “GYAN” के विकास की गति बढ़ाने हेतु “GATI” थीम (गुड गवर्नेंस, एक्सिलेटिंग इन्फ्रस्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी एवं इन्ड्रस्ट्रियल ग्रोथ.) पर केंद्रित है.
श्री केसरवानी ने आगे कहा कि बजट में पेट्रोल की कीमत में एक रुपए की कमी एवं तीर्थयात्रा योजना के पुनः प्रारंभ किए जाने के महत्वपूर्ण प्रावधान के अतिरिक्त गरीबों के लिए 18 लाख आवास योजना हेतु 875 करोड़ रुपये के साथ ही महतारी वंदन योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नगरनिगम क्षेत्रों में सुनियोजित विकास हेतु मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
कुल मिला कर बजट में गांव, नगर, गरीब, किसान, महिला, छात्र, युवा, व्यापारी, मध्यम वर्ग, कर्मचारियों सहित सभी वर्गों के उत्थान के प्रावधान किए गए हैं।
श्री केसरवानी ने राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रगति को “गति” प्रदान करने वाला बजट प्रस्तुत करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी जी का अभिनंदन एवं आभार प्रगट किया है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed