मिथलेश वर्मा /बलौदा बाजार

*गिरौदपुरी मेला की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थाई शेड निर्माण की घोषणा*

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा- अर्चना कर नमन किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर मेला की राशि 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा साष्टांग प्रणाम करते हुए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थाई शेड निर्माण की घोषणा की।

*मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद* – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर मुख्य मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। प्रसाद प्राप्त करने वालों में स्थानीय श्रद्धालु एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं।तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेले का आज प्रथम दिन है। यह मेला 4 मार्च से प्रारंभ होकर 6 मार्च तक चलेगा।

इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब,कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानि निरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा,कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त,संत और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed