प्रथम 10 तक न्यूज/बलौदाबाजार।

लवन तहसील के ग्राम खटियापाटी की 17 वर्षीय चंद्रिका साहू के लिए हाल ही में आयोजित सुशासन तिहार किसी वरदान से कम नहीं रहा। बचपन से ही 60 प्रतिशत तक सुनने में असमर्थ चंद्रिका ने ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल के दौरान अपनी परेशानी सामने रखी थी। उसके आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यन्त्र उपलब्ध कराया गया। श्रवण यन्त्र से चन्द्रिका अब पूरी तरह सुन सकती है।

चंद्रिका ने बताया कि कान से सुनाई न देने के कारण पढ़ाई और दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उसने चौपाल में समाज कल्याण विभाग से श्रवण यंत्र की मांग की थी ताकि वह सामान्य जीवन जी सके। शासन ने उसकी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की और समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उसे श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद चंद्रिका ने खुशी जताते हुए कहा कि अब वह पहले की तुलना में स्पष्ट और आसानी से सुन पा रही है। उसने सरकार और प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसी पहल से ग्रामीणों को सीधे लाभ मिल रहा है और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है। यह घटना न सिर्फ शासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है बल्कि यह भी साबित करती है कि यदि मंच और मौका मिले तो हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचना संभव है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed