प्रथम दस्तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल समाचार दुर्ग छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के तत्वाधान में राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान समारोह 2025 का आयोजन 30 मई को वृन्दावन हॉल सिविल लाइन में रखा गया है । जिसके लिए आज संगठन की कोर कमेटी एवं संगठन के संस्थापक/ अध्यक्ष,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया सेल) IHRCCO INDIA मनोज वर्मा (स्वतंत्र) एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में औपचारिक मुलाकात किया । इस अवसर पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए श्री स्वतंत्र ने कहा कि आज दुर्ग नगर पालिका निगम के महापौर अल्का बघमार जी से मिलकर राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान समारोह को भव्य रूप से किए जाने की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया ।और संगठन के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर श्रीमती अल्का बघमार जी महापौर नगर निगम दुर्ग ने संगठन के द्वारा किए गए कार्यों को सराहना किया और होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों में श्रीमती भामा साहू, प्रियंका डहरे,तरुण सिंह राजपुत एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। Post Views: 647 Post navigation *सुशासन तिहार में दिए आवेदन का त्वरित मिला समाधान, श्रवण यंत्र पाकर चंद्रिका की दुनिया में लौटी आवाज़* राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान 2025 में देश भर के नामी पत्रकार होंगे सम्मानित। मनोज वर्मा (स्वतंत्र) राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया सेल)