समाचार रायपुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम 10तक न्यूज चैनल। के तत्वधान में 30 मई एवं 2 जून को राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम का शुभारंभ मान. टंक राम वर्मा जी राजस्व एवं आपदा, खेल कूद एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के हाथों से होगा । इस अवसर पर प्रेस वार्ता को जानकारी देते हुए। छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम 10तक न्यूज चैनल के संस्थापक/ अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक मान . मनोज वर्मा जी ने मंत्री महोदय जी को आमंत्रण पत्र देने मंत्री महोदय जी के शंकर नगर निवास पर पहुंचे जहां संगठन की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ मान.टंक राम वर्मा जी से सप्रेम भेंट कर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में जानकारी भी दी। जिस पर मंत्री महोदय जी ने सरल स्वभाव से आमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम की शुभारंभ करने की अनुमति प्रदान किया। इस अवसर पर संगठन के सह संरक्षक मान कपिल कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान दो दिवसीय 30 मई एवं 2 जून को रखा गया है जिसमें पत्रकारों के साथ साथ सभी वर्गों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा । जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ साथ,दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड ,गुजरात,महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश,उड़ीसा, मध्य प्रदेश, से पत्रकारों के साथ साथ सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों की शामिल होने की संभावना है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के साथ साथ सम्माननीय सांसद,विधायक,महापौर एवं छत्तीसगढ़ के नेता शामिल होंगे। माननीय मंत्री जी से मुलाकात करने वालों में मनोज वर्मा (स्वतंत्र) सह संरक्षक मान कपिल कश्यप के साथ भामा साहू ,सुरभि पाण्डे ,दिव्यांशी शर्मा, प्रियंका डहरे, ऋषि कुमार,चंद्र शेखर मेहेर,जी उपस्थित रहे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed