प्रथम 10तक न्यूज चैनल रायपुर

*शिक्षा महाविद्यालय 2016 बैच के पूर्व छात्रों का सम्मेलन सम्पन्न*
अरे तू कितना मोटा हो गया,तुम तो बिल्कुल नहीं बदले ,तेरी आदत वैसी ही है,तुम नहीं सुधरोगे, तेरी पदोन्नति हो गई की नहीं , अरे !सेवानिवृत हो गए पर जवान लग रहे हो, ऐसे जुमलों के साथ एक दूसरे से गले मिलते शिक्षा महाविद्यालय रायपुर के 2016- 18 बैच के बी.एड. स्टूडेंट का मिलन समारोह का आयोजन रायपुर में एक होटल संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व छात्रों द्वारा बी .एड .में होने वाली गतिविधि स्मरण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा ,सरस्वती वंदना,राष्ट्र गीत, सुविचार, प्रेरणा गीत के साथ किया गया।अपनी पुरानी यादों को तरो ताजा किया। भूतपूर्व छात्र रायपुर के होटल में इकट्ठे हुए । समारोह की खासियत यह रही कि समाज,पर्यावरण,देश सेवा में अपनी सहभागिता कैसे निभाए ।इसका आयोजन कड़ी मेहनत से किया गया। छात्रों की खुशी इतनी थी कि खुशी से आंखों से आंसू छलक आए। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से पहुंचे साथी अपने जीवन की सफलता ,अपने द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। कुछ अपने जीवन की ऊंचाइयों को छू रहे हैं ,पर्यावरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में नहीं आयामों को योगदान देने की बात कही, सबने पारिवारिक परिचय के साथ अपने बीते समय को याद किया। अपने जीवन में लक्ष्य की विस्तार की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अपने बायोडाटा प्रस्तुत किया,सब बहुत खुश नजर आए प्रमुख रूप शिक्षा, छात्र एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेखा बावरिया, सेवक राम दुखित राम साहू, अवध वर्मा, सुनील नायक, बबीता गांगने यमुना साहनी, हेमलता साहू, मोहित वर्मा ,पुनाराम वर्मा, उमेश चौधरी, दिलीप मरकाम, नीता सिंह, वर्षा ,धर्मराज साहू, अंजू सिंह,वंदना काले,ज्योत्सना श्रवणे आदि सहपाठियों ने अपने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में प्राचार्य पद पदोन्नत सूची में मोहित वर्मा,पुनाराम वर्मा का नाम आने पर बधाई दिया गया। अंत में सेवानिवृत हुए अवध वर्मा एवं सुनील नायक का सम्मान अभिनंदन किया गया।

सुनील नायक
9424212183

मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
संस्थापक/अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रधान संपादक 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed