अंबुजा अडानी सीमेंट रवान राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक यूनियन एवं कांग्रेस पार्टी के बीच बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बलौदा बाजार में संपन्न हुआ जिसमे केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व राज्य सभा सांसद श्री मति छाया वर्मा, बलौदा बाजार विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जनक राम वर्मा,इंटक यूनियन रवान के संरक्षक थनवार वर्मा व सीमेंट एवं खदान फाउंडेशन बलौदा बाजार जिला के सभी सीमेंट कारखानों के श्रमिक उपस्थित रहे।श्रमिको ने अपनी दुख दर्द को कांग्रेस पार्टी के नेताओ को अवगत कराया ।

अडानी सीमेंट रवान के संरक्षक थनवार वर्मा एवं महासचिव राधेश्याम भतपहरे ने हम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बलौदा बाजार बैठक में कांग्रेस पार्टी के नेताओ को श्रमिको की समस्या से कराते हुए कहा कि कंपनी अधिकारी के रवैया कभी भी श्रमिको के प्रति ठीक नहीं रहा है क्योंकि हम जब भी अपनी समस्या लेकर जाते है

तो सिर्फ हा कहने के शिवाय कुछ मिलता नहीं है।कंपनी के सक्षम अधिकारियों को ठेकदारों के द्वारा श्रमिको के शोषण होने का मौखिक एवं लिखित में कई बार अवगत कराया गया फिर भी अधिकारी गण ठेकदारों को सह देते हुए कोई कार्यवाही नहीं हुई बल्कि कई श्रमिको को काम पर निकाल दिया गया साथ में कई श्रमिको को काम पर से हटा देने की धमकी भी दिया जाता है।

 

 

 

कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने मजदूरी की बाते ध्यान से सुनने के बाद नेताओ नेश्रमिको से कहा कि हम कभी भी मजदूरों पर शोषण होने नही देंगे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक यूनियन के श्रमिको को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।बैठक में अम्बुजा अडानी सीमेंट रवान,नुवको विष्टा सोनाडीह, रिसदा प्लांट एवं श्री सीमेंट प्लांट इंटक के सभी पदाधिकारी व सदस्य सैकड़ों के संख्या में उपस्थित थे।उक्त जानकारी इंटक यूनियन रवान के संरक्षक थनवार वर्मा ,महासचिव राधेश्याम भतपहरे ने दी ।

मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed