जगदलपुर। मंगलवार को बस्तर सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के निवास पहुंच उनके भ्रातृ शोक पर संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि श्री जैन के अनुज संतोष जैन का आकस्मिक देहावसान दिनांक 13 जुलाई 2023 को हो गया था। पीसीसी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद पहली बार अपने गृह जिला आए श्री बैज मंगलवार को यहां आयोजित स्वागत कार्यक्रम के मध्य समय निकालकर श्री जैन के निवास पहुंचे। उन्होने श्री जैन से कहा कि दुख की इस घड़ी में समूचा कांग्रेस परिवार आपके साथ है। श्री जैन व परिजनों को इस दुखद घड़ी का धैर्यपूर्वक सामना करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस दौरान विधायक श्री जैन के साथ उनके बड़े भाई गौतम चंदजी बुरड़, रमेश जैन, मलकीत सिंह गैदू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, कविता साहू, बलराम मौर्य, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, सुशील मौर्य, अनुराग महतो, संदीप दास, नीलम कश्यप समेत सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद थे। Post Views: 244 Post navigation अंबुजा अडानी सीमेंट रवान राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक यूनियन एवं कांग्रेस पार्टी के बीच बैठक सम्पन्न मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार शाला प्रवेशोत्सव समारोह में आमंत्रित किए गए पैरालीगल वालिन्टियर