समाचार मुंबई प्रथम 10तक न्यूज महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होने वाला “फुलोरा सोनपरी प्रोजेक्ट” अपने गौरवशाली सफर के समापन पर “नारी शक्ति का स्वर्ण उत्सव” के रूप में 9 सितंबर को रायपुर में भव्य समारोह आयोजित करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से – आधार राष्ट्रीय कौशल्या विकास केंद्र, डोंबिवली मुम्बई द्वारा संचालित इस प्रोजेक्ट ने सैकड़ों महिलाओं को न केवल कौशल प्रशिक्षण दिया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानित जीवन की राह भी दिखाई। इस विशेष समारोह में, सोनपरी प्रोजेक्ट की वे महिला प्रतिभागी सम्मानित होंगी, जिन्होंने अपने हुनर के दम पर जीवन में नया मुकाम हासिल किया। मंच पर उनकी प्रेरणादायक कहानियां गूंजेगी, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उनकी उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी होगी। आधार राष्ट्रीय कौशल्या विकास केंद्र के निदेशक रविंद्र चांदूरकर ने कहा – > “फुलोरा सोनपरी प्रोजेक्ट केवल एक ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं था, यह सपनों को पंख देने और सम्मान की नई पहचान बनाने की यात्रा थी। ‘नारी शक्ति का स्वर्ण उत्सव’ हमारे प्रयासों का वह शिखर है, जहां महिलाएं सिर्फ प्रशिक्षित नहीं, बल्कि सशक्त होकर खड़ी हैं।” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विभिन्न विभागों के माननीय मंत्रीगण, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिष्ठित लोग और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां उपस्थित रहकर इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनेंगे। यह आयोजन सरकार, समाज और संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करेगा, जो आने वाले समय में भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा और नई दिशा देगा। आधार राष्ट्रीय कौशल्य विकास केंद्र के संचालक डॉ अमित दुखंडे जी ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि आधार इंडिया राष्ट्रीय कौशल्य विकास केंद्र संस्था को 100 साल पुराना है और हमारी आधार इंडिया परिवार में पूरे 12 लाख महिलाओं ने अब तक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी अपनी रोजगार के रूप में लघु उद्योग, कुटीर उद्योग ,मसाला उद्योग, ब्यूटी पार्लर, होटल मैनेजमेंट,एवं सभी प्रकार के प्रशिक्षण लेकर अपने शहर जिला प्रदेश देश एवं विदेशों में भी काम कर रहे है हमें बहुत ही प्रसन्नता के साथ बताने में बहुत ही हर्ष होता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष एवं IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वीय मुख्यमंत्री। मान. विष्णु देव साय जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब के के सर्वश्रेष्ठ मुख्य मंत्री का दर्ज़ा श्री साय जी को मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने छत्तीसगढ़ के बहन बेटियों को रोजगार के अवसर देकर बहन बेटियों का मान बढ़ाया।और 1200 बहन बेटियों को शासन द्वारा प्रशिक्षण देकर अपने प्रदेश का मुखिया होने का धर्म निभाया सभी बहन बेटियों ने विष्णु देव साय जी को धन्यवाद ज्ञापित किया, श्री स्वतंत्र जी ने 9 सितम्बर को जबरदस्त कार्यक्रम की तैयारी किया जा रहा है। — मीडिया संपर्क: आधार राष्ट्रीय कौशल्य विकास केंद्र, डोंबिवली निदेशक – रविंद्र चांदूरकर फोन: 9130473955 वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी आधार इंडिया कौंसिल मेंबर छत्तीसगढ़ मनोज वर्मा (स्वतंत्र) 8689975743 Post Views: 86 Post navigation अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने की लोककल्याण ग्राहक संरक्षण संस्था (उपभोक्ता फोरम)के टीम से किया ठाणे मुंबई में अहम मुलाक़ात। “नारी शक्ति का स्वर्ण उत्सव – फुलोरा सोनपरी प्रोजेक्ट” 9 सितंबर को होगा रायपुर छत्तीसगढ़ में भव्य आयोजन। मनोज वर्मा (स्वतंत्र)