नियमितिकरण सत्याग्रह उपवास आंदोलन का 14वें दिन पूर्ण दिनेश शर्मा के स्वच्छता दीदी का मिला समर्थननियमितिकरण सत्याग्रह उपवास आंदोलन का 14वें दिन पूर्ण दिनेश शर्मा के स्वच्छता दीदी का मिला समर्थन

रायपुर तूता दिनांक 18.07.2023/ सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण सत्याग्रह उपवास के लगातार आज चौदह दिवस प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी के नेतृत्व में भूख हड़ताल को 346 घंटे पूर्ण कर अपने जायज मांगो के लिए आंदोलनरत है, जिसमें आज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों संघ एवम् प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा जी को छoगo स्वच्छता दीदी महिला-पुरुष महासंघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पवन नायक जी एवम् प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मला मेथ्यु के नेतृत्व में तथा संघर्षशील प्रेरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप द्विवेदी एवम् श्री संतोष यादव प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी अपना समर्थन देते हुए तूता धरना स्थल पर पहुंचे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी के समर्थन में 40000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग के साथ प्रेरक संघ के 8000 प्रेरक की कार्यवापसी अथवा 40000 स्वच्छता दीदी संघ के तीन सुत्रीय मांग जिसमें (1) 6000/- मानदेय को बढ़ा कर कलेक्टर दर किया जाए। (2) वेतन राशि से नियमानुसार पी.एफ. राशि की कटौती की जाए। (3) रविवार को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। इन तीन सूत्रीय मांगों के साथ प्रदेश स्वच्छता दीदी नियमितिकरण जैसे जायज मांगों को लेकर आज तक दिनांक को रायपुर के तूता धरना स्थल में हजारों की संख्या में उपस्थित हुई। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मचारियों एवम् अपने जन घोषणा पत्र 2018 को लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं हैं। वहीं आज देश और प्रदेश के लिए एवम् छत्तीसगढ़ की सरकार के लिए शर्म का विषय है कि लोग अपनी जायज मांगों के लिये विधानसभा के सामने नग्न प्रदर्शन करने को मजबूर है। प्रदेश की ऐसी स्तिथि को देख कर जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नकार सकती है। आज 14 वें दिवस पर भूख हड़ताल पर श्री शर्मा जी को 346 घंटे पूर्ण हो चुके हैं, जिसमें इनके साथ क्रमिक उपवास पर केशव राम बंछोर, लुप्तेश्वर पांडे, सीमांत प्रजापति, योगेश साहू, राजेंद्र साहू, देवेंद्र साहू एवम विपिन तिवारी सहित प्रदेश के सभी दैनिक वेतन भोगी उनके साथ आंदोलन में तूता धरना स्थल पर असुविधाओं के बीच अनिश्चित कालीन सत्याग्रह उपवास आंदोलन में निरंतर बैठे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed