खरोरा
खरोरा से लगे हिरमी प्लांट में सिलेंडर में फटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में कई श्रमिक हुए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौतव हो गई थी। बताया जा रहा है जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां कई श्रमिक कार्य कर रहे थे। घटना दोपहर लगभग 3:30 बजे की थी। संयंत्र के लाइन टू में काम जारी था,इस दौरान एलपीजी सिलेंडर के फटने से बड़ा हादसा हुआ। घटना में मारे गए तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी बलौदाबाजार और एडिशनल एसपी घटनास्थल पहुंच थे। हादसे की सूचना जंगल में आग की तरह फैलने से अल्ट्राटेक सीमेंट के बाहर भीड़ जुटी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रिफर किया गया है। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। पुलिस के मुताबिक ग्राम हिरमी थाना सोहेला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कार्य के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका होने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर भेजा गया है। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस टीम घटनास्थल पर है,घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है। मृतक फैक्ट्री के आसपास रहने वाले थे।
हादसे से नाराज मजदूर धरने पर बैठे मजदूर
हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं हादसे के बाद प्लांट के मजदूरों ने काम बंद कर दिया और् धरने पर बैठ गए। सभी ने प्लांट पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मजदूर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। घटना की जानकारी लेने फेक्ट्री के पीआर वैभव त्रिपाठी को 8959599202 पर फोन लगाया गया तो प नहीं उठाया गया,वहीँ प्लांट के वरिष्ठ मनोज यादव कोफोन किया गया तो उन्होंने कहाँ सभी जानकारी वैभव त्रिपाठी आपको फोन करके देंगे.
वहीँ नाम ना छापने की शर्त पर प्लांट मे कार्यरत एक सुपरवाइजर ने बताया कि वैभव त्रिपाठी ने किसी भी व्यक्ति को जानकारी देने से मना किया है, अन्यथा उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
हादसे में उमेश कुमार वर्मा (25 वर्ष) पिता रेवाराम वर्मा निवासी – सरफोंगा,शत्रुघ्न वर्मा (27 वर्ष) पिता मनोहर वर्मा निवासी मुड़पार
और लखेश गायकवाड़ (24 वर्ष) पिता रामकुमार निवासी-कुथरौद की मौके पर ही मौत हो गई थी।
एक साल हुआ है शादी हुए लाखेस का जिससे उनके घर पर बहुत मातम का मौहल है. उनके मित्र लेखपाल ने कहा मित्र शादी के बाद बहुत खुश था और हमेशा कुछ अच्छा करने की सोचता था हमेशा समाज के बारे मे सोचता था उसका यूँ जाना पुरे परिवार और समाज के लिए छति का कारण है.
वही सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने बिना पंजीयन किए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया.
वहीँ मजदूरों ने कहा बिना सुरक्षा उपकरणो के उनसे काम कराया जाता है बाहरी मजदूरों को बड़ा काम दिया जाता है व छेत्रिय लेबरों को छोटा काम दिया जाता है